ट्रैफिक सिग्नल

ये ट्रैफिक सिग्नल मुझसे अक्सर पूछ जाता है,

कि जब मैं रंग बदलता हूँ , आप अपना रंग क्यों बदलते हो ?

फिर मुझसे कहे , कि आपस में रंग भेद तो खूब करते हो

पर मेरे रंगों को भेद करने में क्यों इतराते हो ?

शाम को जब आप खम्बा लेकर गुज़रते हो,

तो इस खंबे पे कोई ध्यान क्यों नहीं देते ?

फिर से कहे कि आपस में तो रंग भेद खूब किया ,

पर मेरे रंगों में भेद किया होता तो ,

आज कुछ मासूम भी तुम्हारे बीच मुस्कुराने के काबिल होते ।


- पुलकित