भगवान को चिट्ठी

इक लड़की रोज़ मंदिर पर

एक चिट्ठी छोड़कर जाती है.

ना जाने वो इतनी सारी,

हिम्मत कहाँ से लाती है ?

पढ़ते ही जिसको मेरी

छाती फ़ट सी जाती है!

उस विशाल हृदय की करुणा में

लिपटी छोटी सी पाती है.

वो लिखती है..हे भगवान!

जो लिया मुझसे वो और किसी से मत लेना!

किसी और बच्चे को माँ से

बिछुड़ने का दुख मत देना

फिर भी ऐसा करना ग़र तेरी मजबूरी हो

उस बच्चे को बस तुम तो मेरा पता दे देना!

मैं उसको अपनी गुड़िया के संग संग सुलाऊंगी

अपनी थाली से उसको खाना भी खिलाऊंगी

उसके संग खेलूँगी और लोरी भी सुनाऊँगी

और फिर धीरे से भगवन मैं उसकी माँ बन जाऊँगी.