तुझ से हुई थी रुबरू

तेरे आने के बाद ।

जाना तुझे, तुझसे भी ज्यादा

तेरे जाने के बाद ।।


बेनाम सा बना एक रिश्ता

तेरे आने के बाद ।

अपनाया तुझे, तुझसे भी ज्यादा

तेरे जाने के बाद ।।


कई बार तरसी करने को संवाद

तेरे आने के बाद ।

दी आवाज तुझे, तुझसे भी ज्यादा

तेरे जाने के बाद ।।


कमी तेरी कई बार खली

तेरे आने के बाद ।

पाया तुझे, तुझसे भी ज्यादा

तेरे जाने के बाद ।।


गुजारे कितने ही पल तेरे बिना

तेरे आने के बाद ।

संग रखा तुझे, तुझसे भी ज्यादा

तेरे जाने के बाद ।।


जिंदा रहने को ले रही थी सांसें

तेरे आने के बाद ।

जिया तुझे, तुझसे भी ज्यादा

तेरे जाने के बाद ।।


हुई थी बेशुमार मोहब्बत

तेरे आने के बाद ।

पर चाहा तुझे, तुझसे भी ज्यादा

तेरे जाने के बाद ।।