वो तो
कलयुग था,
जब लोग
जख्मों पर
नमक छिड़कते थें ।
अब तो
हमारे घाव
लाइक और कमेंट
से भरते हैं ।
सच है,
समाज और देश ही नहीं,
संसार भी
बदल रहा है ।
नए युग में
ढ़ल रहा है ।
परिभाषा भी
इंसानियत की
बदली है,
डुबते को
बचाना
अब धर्म नहीं,
विडियो बना
पाना ही
पुण्य का है काम ।
जितना
कमेंट और फॉरवड हो
उतना होता उसका नाम ।
जितने
लाइक मिलते उसको
उतनी होती
आत्मा शांत ।
सच है,
बदल रहा है इंसान
बदल रहा देश
गिर रही इंसानियत
सोशल मीडिया का
है यह खेल ।।

