उस रफ्तार में है
सफर मिलावट की,
जहां नहीं कोई आस
किसी रुकावट की ।
खाना और पानी संग
ईमान और हंसी का भी बदला रंग,
रिश्तों की चादर भी हुई थोड़ी तंग
रफ़्तार देख मिलावट की हो गई हूं दंग ।।
अब तो जज़्बात भी बनी
हमसफ़र इस मिलावट की,
अब नहीं कोई आस
इसके रुकावट की ।।
