अधरों पर मुस्कान और

भरकर आंखों में प्यार

तुम आए थे खाली हाथ,

पर ले गए मेरे सपने सारे

तुम जाते-जाते अपने साथ ।।


है प्रेम तुम्हें भी मुझसे

बने रहना इस भ्रम का

अच्छा ही था मुझमें,

टूटे हुए भरोसे के साथ

मुझे भी तोड़ गए

तुम जाते-जाते अपने हाथ ।।


प्रिय हो तुम मेरी

न रहा करो उदास,

लगती हो अच्छी हंसती हुई

कहकर ये हर बार

बहुत रुलाया तुमने

जाते-जाते इस बार ।।