गांव छोड़ किसी शहर में बसना,

मजदूरी के लिए कमर को कसना ।

चुप कराने बच्चों का रोना,

हर रोज आधा पेट सोना ।

कड़कती धूप में पत्थर तोड प्यास बुझाना,

जागती रातों में मशीनों पर आंखें सुजाना ।

लोहे से लोहा जोड़ पटरियों का बिछाना,

फिर अपने ही घर जाने को बे-बस हो जाना ।

बस इतना ही मजबूर हूं,

हां, मैं एक मजदूर हूं ।।