बितते समय के साथ
केवल उम्र नहीं बढ़ी है
बढ़ गया है थोड़ा कद
और थोड़ी जिम्मेदारियां भी
बढ़ी है रिश्तों में दूरियां ।
मगर, सबसे ज्यादा बढ़ी है
मां के गोद में सिर
न रख पाने की विवशता,
न खा सकने की
उसके हाथों से रोटियां,
पिता का कंधा नजदीक होकर भी
दूर दिखता है ।
क्यों ऐसा होता है
जब कोई बड़ा होता है ?


