थके-हारे अपने बोझिल तन का भार

वह खुद ही उठा रही है ।

छाले पड़े पांव को भी

पल-पल आगे बढ़ा रही है ।

कभी गोद में, कभी सूटकेस पर

बच्चे को अपने सुला रही है ।

देख मां भारती वो तेरी अबला पुत्री

खुद को आत्मनिर्भर बना रही है ।।