मेरे घर आती है
नन्ही कुमारी
परी सी
मेरे बचपन की
कहानी की परी सी
पढ़ती है
गाती है
कविता,
पोएम भी
नन्ही कुमारी से भी
नन्ही
फुदकती, चहचहाती आती है
दर्जिन चिड़िया
और
मेरे से फूट पड़ती है
कविता
भरी-पूरी
महकती
खिलखिलाती
एक
सम्पूर्ण कविता।


मेरे घर आती है
नन्ही कुमारी
परी सी
मेरे बचपन की
कहानी की परी सी
पढ़ती है
गाती है
कविता,
पोएम भी
नन्ही कुमारी से भी
नन्ही
फुदकती, चहचहाती आती है
दर्जिन चिड़िया
और
मेरे से फूट पड़ती है
कविता
भरी-पूरी
महकती
खिलखिलाती
एक
सम्पूर्ण कविता।