मन की हताशा लिखूं या एक छोटी सी आशा लिखूं इस शहर की शांति और खुशहाली लिखूं या दंगे और बदहाली लिखूं सुबह सुबह स्कूल जाते बच्चे और बाजारों की रौनक लिखूं या बन्द पड़े स्कूल और वीरान पड़ी सड़कें लिखूं इन दंगों को जातिगत दंगे ही लिखूं या फिर कोई सियासी चाल लिखूं! प्रशासन की विफलता लिखूं या अपकारियों की सफलता लिखूं। विश्व परिदृश्य में चमकता हुआ सितारा भारत लिखूं या अपने ही लोगों द्वारा लगाई हुई इन दंगों की आग में झुलसता, बन्द भारत लिखूं। क्या मैं इस राष्ट्र को विभिन्नता में एकता वाला राष्ट्र लिखूं या जनरल, SC,ST,OBC में बंटा हुआ और अपनी एकता को खोता हुआ राष्ट्र लिखूं