वो मेरे गाँव की लड़की थी सलवार कमीज पहनती थी थोड़ी अल्हड़ थोड़ी गांवटी थी इंग्लिश उसको आती नही हिंदी भी उसकी बनावटी थी कच्ची मिट्टी की पक्की मूरत काली मिट्टी से बनी गोरी सूरत कुदरत की खूब अदायगी थी वो मेरे गाँव की लड़की थी थोड़ी अल्हड़ थोड़ी गांवटी थी | वो छत से मुसका के देखती मेरी छुट्टियाँ बढ़ जाती थी इशारो इशारो में बातें हो जाती सुबह से शाम दोनों की छत पर गुजर जाती थी पिले सूट में तितली सी उड़ती फिरती नजर आती थी सर्दियों की गुनगुनी धूप में फूलों सी खिल जाती थी वो मेरे गाँव की लड़की थी थोड़ी अल्हड़ थोड़ी गांवटी थी  धान भी पीटती उपले भी बनाती थी ना शर्माती ना सकुचाती थी रंग पक्का साँवला उसका जैसी थी वैसी नजर आती थी । वो मेरे गाँव की लड़की थी थोड़ी अल्हड़ थोड़ी गांवटी थी । अब डिजिटल जमाना हुआ फोन का आना जाना हुआ मैंने पूछा, आँखों में थी जो मोहब्बत दिल में कितना उतर पाया ? लिख के दुपट्टे के टुकड़े पर नाम मेरा बहन के हाथों भिजवा दिया । टुकड़ा लेकर मैं प्रेम नीर बहाता रहा फटा दुप्पटा ओढ़कर छत से मुसकाती रही वो मेरे गाँव की लड़की थी थोड़ी अल्हड़ थोड़ी गांवटी थी ।