नैतिकता की पाठशाला
वेदों को धार्मिक तुम बतला रहे हो
सारे विश्व ने जिसका लोहा माना
नीचा उसको तुम दिखला रहे हो
नैतिकता को धार्मिकता का रंग चढ़ा कर
भाषा मात्र के कारण वेदों से पीठ घुमाकर
रामायण का आदर्श भुलाकर
गीता का ज्ञान वेदों के श्लोक हटाकर
सहिष्णुता सौम्यता और सद्भाव मिटाकर
बच्चो को इंसान नही मशीन बना रहे हो
मैं पूछता हूं बताओ जरा
ये तुम कैसा हिंदुस्तान बना रहे हो
नैतिकता का पाठ पढ़ाये बिना
श्री राम का आदर्श बताये बिना
सभ्य, सहिष्णु शांत और सुखी
समाज की कल्पना तुम कर रहे हो
मैं पूछता हूँ बताओ जरा
खुद मुर्ख हो या हमको मुर्ख बना रहे हो
डोर बिना पतंग
पतवार बिना नाव
और धर्म बिना इंसान
दिशाहीन हो जाये स्वाभाविक है
विश्व शांति के मंत्रों को गीता के ज्ञान को
हिन्दू बतला पाठन निषिद्ध कर रहे हो
धर्म के नाम पर समाज बँट जाये
ये स्वाभाविक है ।
मैं पूछता हूं बताओ जरा
ज्ञान और आदर्शों को क्यों धार्मिक बना रहे हो
त्याग और तपस्या के जगह
सौम्यता और सद्भाव के जगह
स्वार्थ और कट्टरता के बीज के बो रहे हो
एक दूसरे से लड़ने को आतुर
रक्त पिपाशु फौज बना रहे हो
नैतिकता की पाठशाला
वेदों को धार्मिक तुम बतला रहे हो
सारे विश्व ने जिसका लोहा माना
नीचा उसको तुम दिखला रहे हो
