तेरे साथ छत पे, गुजारी वो रात कब गुजरी, पता ही नहीं चला | सितारों की बारात आयी, कब रूखसत हुई , पता ही नहीं चला | तू मुझमें खोयी ऐसी , मैं  तुझमें खोया ऐसा , कब सुबह हुई पता ही नहीं चला |
वो रात भी क्या रात थी , जो गुजर के भी गुजरी नहीं , फकत उस रात के बाद , मैं सोया नहीं तू सोयी नहीं ज़माने को इसका इल्म हुआ , पर  हमें  ना इसकी खबर  हुई |
वो रात आखिरी तुम्हारी हमारी थी , आसमा से बरसी चांदनी की , बरसात बड़ी सुहानी थी , हम एक दूसरे को देखते रहे , पर ना वो इश्क ना प्यार की खुमारी थी |ना जाने फिर क्यूँ , आशिको सा हाल हुआ , मिलने को दिल बेहाल हुआ आखिर आँखों ने आँखों से क्या कह दिया , कुछ पता ही नहीं चला | तू मुझमें खोयी ऐसी , मैं  तुझमें खोया ऐसा , कब सुबह हुई पता ही नहीं चला :    प्रियांशु शेखर