जी रहा मैं तुमसे दूर
घूँट यादों के पी कर
होती है तन्हाई क्या
ये जाना तन्हा जी कर
मिल लेता हूं अब भी तुमसे
आंखे गीली कर
जी रहा मैं तुमसे दूर
घूँट यादो के पी कर
टूटे सपने नींद उड़ी
रुकेंगी सांसे तेरे दर्शन कर
निष्प्राण हुआ ये देह
जीते जी बिछुड़ कर
थक गया खुद का शव,
खुद के पैरों ढो कर
अरज है इतनी सुनलो विनती
दे दो मुक्ति अब दर्शन दे कर
जी रहा मैं तुमसे दूर
घूँट यादों के पी कर