हाय तेरी आँखे जिसमे सुंदर संसार नजर आता है। होंगी उज्जवल हिरणी की आँखे, पर उसमे विस्मय , तूझमे विश्वास नजर आता है। हाय तेरी आँखे , जो मुझे मेरी मंजिल दिखाती है । बर्फ की धवल कुंडो मे, नीली जल राशि , जीवन संघर्ष विस्मृत कर, मन मदमस्त कर जाती है । हाय तेरी आँखे , ऐसा प्रेमपाश छोड़ देती है, जितना भी देखो जी न भरता, दिन का चैन , रातो की नींद उड़ा ले जाती है। हाय तेरी आँखे , गहरा, शांत अनंत समुद्र सा नजर आता है। देखो जितनी बार , हर बार एक नया रूप उभर कर आता है।