आशिकी की कीमत चुकानी तो पड़ती है इश्क़ सनम से हो या वतन से , कभी शीश झुकानी तो , कभी सीने पे गोली खानी तो पड़ती है | इश्क़ में आशिकी की कीमत , चुकानी तो परती है वतन पे इश्क़ में फना होने को , छाती चौड़ी तो करनी पड़ती है , इश्क़ में आशिकी की आजमाइश हो , ये मंजर चंद वीरो को नसीब होती है वीर भूमि ये देश ऐसे ही नहीं कहलाता , भूमिपुत्रो को जान गवानी तो पड़ती है इश्क़ में आशिकी की कीमत , चुकानी तो परती है हम धरती पुत्र ऐ वतन वालो अब चलते है , की बदन से जान निकलती है, खबर ये देना जरा मेरे घरवालो को , सीमा पर जान बस किस्मत वाले की ही निकलती है | कुछ कर्ज है इस धरती माँ के मुझ पर , सेवा में इसकी जान भी गवानी पड़े , तब मुस्कुरा के जान देनी तो पड़ती है | जिसने चीड़ के अपना सीना हमको अन्न खिलाया , उसकी इबादत, हिफाजत तो करनी परती है अभिमन्यु से हम बेटे उसके संकट में , जान लेनी या जान देनी तो पड़ती है | इश्क़ में आशिकी की कीमत , चुकानी तो पड़ती है !!