पल रहा था ज़रा सा ग़ुरूर मुझ में,

हाँ बस इतना ही था क़ुसूर मुझ में


मोहब्बत में नहीं तो नफरत में ही सही,

किसी बहाने खो जाइए हुज़ूर मुझ में


नफरतों कि सारी हदों को पार करके

खोज लीजिए गलतियां जरूर मुझ में


लेकिन जरा आप सम्भल के चलना कि,

मिलजाए न कहीं आपका सुरूर मुझ में


वैसे इसमें आपका जाता भी है क्या,

रहने दीजिए जो बचा है फितूर मुझ में


-प्रियांशु सिंह