कोई राह दिखती नही हर तरफ बस खाई है

चाँद का कुछ पता नही, रात अंधेरी छाई है


क्या प्रभु आपने भी अजब कहानी बनाई है

जीवन का मात्र सहारा कुछ बूँद भर स्याही है


किससे पूछू कहा है जाना, क्या यहा पाना है

कोंन बताये ये हमें जब सब भटकते राही हैं


टूटा अपना आस, अब आसान नहीं विश्वास

किसी पर विश्वास, यही हमारी लापरवाही हैं


पूछते है लोग ये मुझसे, क्यों शौक़ से परहेज है?

शौक से परहेज नहीं दौलत से रुसवा जेब है


चाह नहीं खुशियो की जो बाजार में आयीं हैं

भीख कि तो आस नहीं शौक हमारे शाही हैं