जब हुई पुकार
हर जवान बड़े शान से
तान सीना शत्रु के सामने खड़ा हुआ
देश के सम्मान पे
बाजी लगा के जान की
कह सियाराम वो हनुमान सा अड़ा हुआ
राणा का भाल लिए
शिवाजी का चाल लिए
सतश्रीअकाल कह वो गुरु गोविंद सा बड़ा हुआ
ढींगरा के आन से
भगत सिंह के बान से
बिस्मिल अशफ़ाक से हिन्दुस्तान है भरा हुआ
बिरसा भगवान का
सुभाष के बलिदान का
निसान रंग केसरी सफेद और हरा हुआ
रुद्र महाकाल से
देवी के रंग लाल से
स्वराज की मशाल से है आक्रान्ता डरा हुआ
-प्रियांशु सिंह

