हो ऐसा कि हर बात तुम्हें बता सकूँ
दिल की बात मेरी तुमको समझा सकूँ
मदद बस इतना करो दुनिया वालों
कि जो चाहूँ खुद के बदौलत पा सकूँ
सिर्फ खुशी में जीना मुमकिन नहीं
मगर खुशी से चिता तक तो जा सकूँ
मेरे भीतर इतनी हिम्मत तो बनी रहे
जो कोई मेरे ओर देखे मैं मुस्कुरा सकूँ
कोई कभी मुझे उस हालत में न देखे
जब मैं ख़ुद से नज़रे न मिला सकूँ
किसी मायूसी का इतना असर न हो
किसी के लिए औरों को भुला ना सकूँ
धन दौलत मिले न मिले मेरी इच्छा है
कि मैं दो चार अच्छे दोस्त कमा सकूँ
मेरे लिए इतना कर दो मेरे विधाता
कि आपको जान लू आपको गा सकूँ
मुझे दो शक्ति मेरे हिन्दुओ के लिए
दिल से मैं इनके जात पात मिटा सकूँ
मेरे कर्म हों ऐसे कि जो लू जन्म दुबारा
हे मातृभूमि फिर तेरे शरण में आ सकूँ
- प्रियांशु सिंह

