अगर हम कभी कोई किताब लिखतें
तो चेहरे को उनके महताब लिखतें
शराब चखा नहीं पर मुस्कुराते चेहरे पे,
चमकतीं आँखों को शराब लिखते
होंठ क्या लिखते, बाल क्या लिखते,
सब कुछ मिलाके बस शादाब लिखतें
मनचली आदतों पर हया का पहरा,
वाह, इसको करिश्मा नायाब लिखतें
कोई जो मुझसे पूछता उनका पता, तो
हम उनका पता हमारा ख्वाब लिखतें
ख्यालों में जब मन उनका चले आना,
इस आदत को तो हम खराब लिखतें
-प्रियांशु सिंह

