दूरियां चाहे जितनी बढ़ जाए, दिल में मेरे तू हर हाल रह जायेगा।
बिछड़ कर भी तुझसे, हर वक्त, ज़हन में मेरे ये खयाल रह जायेगा।
मिला शायद वक्त कम मुझे बस यही शिकायत होगी,
कुछ वक्त और ठहरा जा सकता था, बस ये मलाल रह जायेगा।
इस दिल में मेरे तू हर हाल रह जायेगा।

मेरी जिंदगी का, सबसे हसीन ये एक साल रह जायेगा।
सारी बेकरारीयो के बीच बस यही एक करार रह जायेगा।
इतनी हसीन है ये यादें ज़हन में मेरे,
याद करते हुए आंखो में अश्क, हर बार रह जायेगा।
तो क्या हुआ जो तु नही होगा, पर संग मेरे तेरा ये प्यार रह जायेगा।
इस दिल में मेरे तू हर हाल रह जायेगा।