अबके जन्मदिन चाँद पे नज़्म पढ़ेंगे चाँद देखा है तुमने? तुम्हारी कलाई का कंगन लगता है। नूर भी वही तुम्हारे जबीं से चुराया हुआ, बङे दर्जे का चोर लगता है फर्क ज़रा भी नहीं है दोनो में तुम्हारे जल्वा-ए-हुस्न से तूफान सीने में यहाँ भी उठते रहते है सोचने वाली बात है, तुम्हारे हुस्न की बराबरी चादँ से करने की मेरी ये आदत, एक रोज़ उससे मेरा झगड़ा कराएगी ख़ैर! चाँद देखा है तुमने? तुम्हारी कलाई का कंगन लगता है।
-- सहरा
