बात ये नहीं कि मुझे समझाना नहीं आता,

बात ये है कि तुमने कोशिश ही नहीं की कभी समझने की।

मैं बदलती गई खुद को तुम्हारी हर पसंद नापसंद की तरह,

और तुमने हिम्मत ही नहीं की कभी मुझमें ढलने की।


यूं तो अक्सर तुम्हारे पास बहुत बातें होती हैं कहने को,

मगर अफसोस मेरा जिक्र उनमें कहीं नहीं होता।

तुम्हारा नज़र अंदाज़ करना, अकेलापन, ना जाने क्या-क्या झेला है मैंने,

मगर तुमने जहमत ही नहीं की कभी मेरा हाल सुनने की।


मैंने सब्र के बांध भी ऊंचे कर दिए तुम्हारे लिए,

लो खामोश हो गई!

सोचा शायद उस पार कहीं तुम मिलोगे मुझे,

और तुमने सोचा मेरी आदत है यूं बदलने की।

मैं बढ़ाती रही क़दम पे क़दम तुम्हारी तरफ़,

और तुमने कोशिश ही नहीं की कभी दो क़दम भी साथ चलने की।


- प्रियंका सिरसवाल