थक गई हूं दिखावे की मुस्कुराहट बिखरते हुए,
मुझे अब खुद से "रुबरु" कराओ ना।
कर के कोई बहाना सा तुम फिर से लौट आओ ना,
पास मेरे बैठकर कुछ देर मुझे फिर से रुलाओ ना।
हो सके तो हाल भी मेरा तुम पुछ लेना एक दफा,
मैं चाहे लाख मना करूं बताने से मगर,
तुम फिर भी कहना "बताओ ना"।
हां वक्त की कमी है दोनों के दरमियान जानतीं हूं,
मगर मैं कहां तुमसे तुम्हारी सारी जिंदगी मांगती हूं।
और अगर उठकर मैं कहूं जब अलविदा तुमसे,
फिर थाम कर हाथ मेरा तुम कहना
"दो पल और रुक जाओ ना"।
@the_village_girl_11


