तुम गिरना, ठोकर खाना, उठ कर गिरना

गिर कर लेकिन फिर उठ जाना


तुम रुकना मत ,तुम थकना मत

चलते रहना तुम थमना मत

कुछ कहना मत, कुछ सुनना मत

कुछ खोना मत, कुछ लेना मत

बस देते जाना


तुम सोना मत, जगते रहना

कुछ कहना मत, ना दब के रहना


जीवन की ये परिभाषा है

तुम रुकना मत बस चलते जाना......

तुम रुकना मत बस चलते जाना .......