मेरी प्रेम कहानी का, एक हिस्सा हो तुम |

जो कभी ख़त्म न हो, ऐसा किस्सा हो तुम |


मेरी फरियाद में शामिल, एक गुजारिश हो तुम |

तपती गर्मी के बाद ,वाली बारिश हो तुम |


जो कानो में रस घोले, वो मधुर संगीत हो तुम |

जिसे हर लफ्ज़ गुनगुनाये, वो जीवन- गीत हो तुम |


गिर कर उठना जो सिखला दे, वो विश्वास हो तुम |

चाँद से मिलने को निकली, चकोर की आस हो तुम |


धुंध में निकली नरम धूप सा एहसास हो तुम |

मिले हज़ार राही, राहों में, पर सबसे ख़ास हो तुम |