गर ना हो परेशान मुझसे, तो सोचा तुम्हे याद करूं।
अपने यादों के सिलसिले में शामिल कर, तुम्हे अपने साथ करूं।
दिन भर बस तुम्ही रही ख्यालों में,
सोचा तुम्हे तंग कर, तुमसे थोड़ी बात करूं।
हर वक्त ख्याल रहा कहां हो क्या कर रही हो,
सोचा थोड़ा झगड़, तुम्ही से तुम्हारी फरियाद करूं।
गर ना हो परेशान मुझसे, तो सोचा तुम्हे याद करूं।
- Nick's_Thoughts

