इतनी उम्मीद इतनी चाहत क्यूं?
वजह नही पता बस है तो है।
क्यु का क्या जवाब दूं, मुझे तुमसे प्यार है तो है।
जो कभी किसी पर हुआ नही, तुमपर वो ऐतबार है तो है।
मेरे हर दिन, हर रात, हर पल का हिस्सा हो तुम।
इन ख्वाबों में तुम्हारे इख्तियार है तो है।
तुम्हे शायद पागलपन लगे ये सब,
अब दिल पर मेरे ये खुमार है तो है।
और शायद तुम कभी मिलने न आओ,
पर फिर भी मुझे तुम्हारा इंतजार है तो है।
-Nick's_Thoughts

