मन डगर-डगर भटकाए रे

ये अकेली ही मुस्काए रे

मटक-मटक खुद में मस्त

ये गीत मगन में गाए रे

खुद से ही बतियाए

ये खुद में ही खो जाए रे

इधर-उधर चटक-मटक

ताल से ताल मिलाए रे

ये प्रेमराग सुनाए रे

ये प्रेमराग सुनाए रे


उम्र जाने कौन

ये शिशु सी ठिठियाए रे

अंठ-संठ सी बात लगे सब

कहाँ कोई इसे सुहाए रे

जग से बैर रखे

खुद की धुन में गाए रे

इधर-उधर चटक-मटक

ताल से ताल मिलाए रे

ये प्रेमराग सुनाए रे

ये प्रेमराग सुनाए रे


सही-गलत का

भेद क्या जाने

अपने सपने बस सुहाए रे

आंसू बहा ले नयनों से

फिर बावरी सी मुस्काए रे

बांध सके कौन इसे

ऊंचा अंबर मनभाए रे

इधर-उधर चटक-मटक

ताल से ताल मिलाए रे

ये प्रेमराग सुनाए रे

ये प्रेमराग सुनाए रे


-प्रिया मिश्रा