राज़दार हैं सब यहाँ
राज़ सभी के गहरे हैं
जमी परत देख बताऐ कौन
जख्म कितने गहरे हैं
कौन पूछे कौन है
सब किरदार वही पुराने हैं
आफताब से पूछे कौन
चिरागों में कितने अफसाने हैं
ठोकर लगी है एक-एक को
सब मुसाफ़िर इसी सफ़र के हैं
हर जिस्म पर कफ़न है यहाँ
अपने वक्त के सभी परिंदे हैं

