चलो आज प्यार की बात करते हैं- अपने-अपनों की बात करते है! इस रिश्ते की उस रिश्ते से, उस रिश्ते की इस रिश्ते से- दिलों की अनकही राज़ लिखते है- चलो आज प्यार की बात करते है!! प्यार- एक दूसरे की भावनाओं की क़द्र की बातें- एक दूसरे को समझने की बातें, एक दूसरे को अपनाने की बातें- फिर- क्यूँ होते जा रहें है हम बागी यहाँ दिन-ब-दिन, चलो आज प्यार का नया आगाज़ लिखते है! चलो आज प्यार की बात करते है!! नफ़रत- प्यार की बात करने वाले, आज़ नफ़रत को सीने से लगाये बैठे है- जब भी होती प्यार की बातें- राहों में काटें बिछायें बैठे है, नफ़रत को जड़ से हटाने के लिये, चलो आजसे सब को प्यार की पाठ पढ़ाते है! चलो आज प्यार की बात करते है!! रिश्ता- हम रिश्तों की बात करते है- तो क्यूँ हम प्यार में किश्तों की बात करते है? ये अटूट बंधन है- अतुलनीय-असीम-अच्छे- चैन है, अमन है- कभी दर्द है तो मरहम भी है- कभी ख़ुशी है तो कभी आँखे नम भी है- चलो आज रिश्तों को बचाने के लिए, अक्स-ए-पयाम लिखते है- चलो आज प्यार की बात करते है!