वो सुबह कभी तो आएगी,  जब हम एक होंगे,  ना कोई उच्च होगा  और ना कोई नीच होगा,  होंगे सब आपस में भाई-भाई, जब खेतों में खुशियों के फसल लहल़ाहायेंगे-  वो सुबह कभी तो आएगी!!   वो सुबह कभी तो आएगी, जब हम एक होंगे-  ना होगा कोई दुश्मन अपना, ना होगा आपस में द्वेष भावना- ना होंगे कभी आपस में लड़ाई, ना बनेगा कोई महिसासुर, ना होगा कोई अब कसाई, जब रहेंगे सब मिलजुल कर- तब- खुशियों के गीत गुनगुनाएँगे-  वो सुबह कभी तो आएगी,  जब हम एक होंगे!!   वो सुबह कभी तो आएगी, जब हम एक होंगे,  ना होगी धार्मिक झंझट कही पे, ना होगी संवेदनशील आहत कही पे- ना होगा 90 का शासन 10 पर,  ना होंगे झूठे-वादे-भाषण-मंच पर,  होगी आज़ादी खुल के जीने का, जब आज़ाद पंछी की तरह-  खुले आकाश मे -उड़के क़हक़हे लगाएँगे-  वो सुबह कभी तो आयेगी, जब हम एक होंगे!!   वो सुबह कभी तो आयेगी,  जब हम एक होंगे- ना बिलखेंगे भूखे-नंगे बच्चे सड़क पे, ना सुनी होगी ममता की आँचल-  ना लूटेगी माँ-बहनो की असमत-  ना कभी गरजेगा बिन बरसने वाला बादल-  मिटेगी जातिए भेद-भावना,जब- सब एक साथ बारिश में मिलकर नहाएँगे-  वो सुबह कभी तो आएगी!!   वो सुबह कभी तो आएगी-  जब हम एक होंगे-  होंगे सारे सपने साकार,  दुनिया को देंगे नयी आकार,  ना मरेंगे भूखे-नग्न-बिलखते बच्चे, बनेगा मुहिम जब आत्मविश्वास होंगे सच्चे- होगी एकजुटता ताक़त हमारी, जब- वैशाखी-क्रिसमस-ईद-दीवाली- साथ मिलकर मनाएँगे-  वो सुबह कभी तो आएगी, जब हम एक होंगे!!   वो सुबह आएगीं और हमसब एक होंगे, जब- मिटाएंगे अश्लीलता,समाज को देंगे नया आयाम,  जनवाद-सुसंस्कृति का फ़ैलाएँगे पयाम,  चुनेंगे हम सब नया ‘विकल्प’ ,  हम सब लेंगे अब नया ‘संकल्प’-  ख़त्म करेंगे कुसंस्कृति- औ-साम्राज्यवाद को,  वो सुबह ज़रूर आएगी “प्रियम”, जब- खादी के वस्त्र पहने,  उन रक्षसो को अब हम सब मिलकर भगाएंगे-  वो सुबह तो आएगी,  जब हम एक होंगे,  ना कोई उच्च होगा और-  ना कोई नीच होगा-  ना बनेगा हिंदू-मुस्लिम-सिख-इसाई,  होंगे सब आपस में भाई-भाई,  अब खुशियों के चमन में फूल भी, गाने गुनगुनाएँगे-  वो सुबह ज़रूर आएगी-ज़रूर आएगी-ज़रूर आएगी!