उम्र भर करता रहा तेरा इंतज़ार मैं
इश्क़ में इस पार तू रही उस पार मैं

इश्क़ में अय्यारी का कमाल देखिए
ख़ामोश तू हो गई और बेकरार मैं

तेरी चाहत में कितना कुछ सहा मैंने
ख़ुद से जुदा हो गया आखिरकार मैं

है जुदा है ये पता पर दिल नहीं है मानता
इस दिल पर कैसे करूं इख़्तियार मैं

तेरी आशिक़ी ने समेट रखा था मुझको
बिछड़कर हो गया हूं देखो बेहिसार मैं