मेरे ज़िंदगी में थोड़ा सा आराम लिख दो
मोहब्बत होगी मुक्कमल ये अंज़ाम लिख दो

ना चाहिए ज़माने भर की खुशी मुझको
एक मेरे महबूब को बस मेरे नाम लिख दो

हर सफ़र में उसको मेरा हमसफ़र लिखना
मेरे दिल पर एक उसी का मुकाम लिख दो

हर लम्हा उसके ख़्यालों में गुज़र जाएगा
उसके साथ ज़िंदगी की हर शाम लिख दो

हो रिश्ता मेरा उससे मधुशाला के जैसा
वो शाक़ी हो तो मेरे नसीब में जाम लिख दो

है मोहब्बत इस क़दर एकतरफ़ा "प्रियम"
शरीफ़ों के शहर में मुझे बदनाम लिख दो