मुहब्बत नाम है मेरा
यहीं अंजाम है मेरा

यहाॅं सब नाम वाले हैं
ज़रा बद-नाम है मेरा

न कोई जोर हाथों में
छलकता जाम है मेरा

मेरा हर दिन तुम्हारा है
मेरा हर शाम है मेरा

मुहब्बत है नहीं आसाॅं 
यहीं पैग़ाम है मेरा

बनूॅं क्यों 'मीर' और 'ग़ालिब'
"प्रियम" ही नाम है मेरा