इंतक़ाम लूॅंगा अपनी अनकही ग़ज़लों में
लब खोलूॅंगा पर गाली में नहीं ग़ज़लों में

यूॅं तो मैंने अश्कों से लिखा नहीं है मगर
दर्द छलक आया है कहीं-कहीं ग़ज़लों में

बेशक कुछ गीले-सिकवे हैं तुमसे तो
मैंने कर दिया शिकायत यूॅं हीं ग़ज़लों में

अरे अरे महफ़िल में इतना शोर क्यों है
बात कर रहा हूॅं ख़ुद से मैं हीं ग़ज़लों में

बाहर उनका शामियाॅं तबाह हो गया
यानी कि एक तूफ़ान भी बही ग़ज़लों में

तेरे जाने का ग़म यहाॅं किसी को ना हुआ
यहाॅं तो मेरी फ़ज़ाॅं रोशन रही ग़ज़लों में