एक वादा करनी है अपनी हयात से मुझे
कि दोस्ती करनी है एक रात से मुझे
क़त्ल करने का हुनर कोई उनसे सीखे
वो मार देती है अपनी बात से मुझे
ये देखो उसकी नफ़रत में मर रहा हूं मैं
कोई तो बचा लो इस हालात से मुझे
मिलना चाहता हूं तुमसे अजनबी की तरह
मोहब्बत करनी है फिर शुरूआत से मुझे
देखो तुम्हारी बेवफ़ाई का सितम ज़ालिमा
मैंने जुदा कर लिया अपने ही जज़्बात से मुझे
दवाएं तो बहुत होंगी दर्द भुलाने की मगर
कोई मरहम नहीं चाहिए बेदर्द कायनात से मुझे
