कभी किसी शाम तुम यूं ही चले आना

चाहे कुछ पल ही ठहरना फिर चले जाना

दिल के बेताब समंदर को सहारा मिलेगा

कुछ पल के लिए ही सही,लहरों को किनारा मिलेगा ।।


चले आना दिल की कुछ बातें करने ,

मुहब्बत भरी कुछ मुलाकातें करने,

गोद में सिर रख के तुम्हारा ,इत्मीनान से सुनूंगी बातें तुम्हारी

जैसे सीप रखता है मोती,, हिफाज़त से रखूंगी यादें तुम्हारी।।