मेरे दिल की एक तमन्ना है
हर हाल में तुझसे मिलना है
तू सागर हो तो ,
मैं नदियां बनूं
तुझमें ही जाकर मिल जाऊं ।
तू पानी हो तो ,
मैं मछली बनूं
तेरे संग ही मैं जिंदा रहूं
जो गर हो जाऊं जुदा तुझसे
तो तड़प तड़प मैं मर जाऊं ।
जो हो तू आकाश
तो मैं तारा बनूं ,
गर हो तू ख़फा मुझसे
तू टूट कर कहीं गिर जाऊं।
जो गया तू कभी दूर मुझसे
तेरे बिन मैं किधर जाऊं।
तू ले चल मुझे संग अपने,
तू जिधर जाए मैं उधर जाऊं ।
~ प्रिया त्रिपाठी
