बड़ा निर्मोह दिखाया तुमने
मुंह मोड़ कर,
प्यार खूब जताया तुमने।
अब ये आधा अधूरा सा जो रख छोड़ा है ,
वो टुकड़ा लेकर कहा जाए हम
किसको दें ये टुकड़े ,
किससे फिर दिल लगाए हम ।
बेदर्दी कहें किसको,
किसको दर्द दिखाएं हम
कसूर मेरा भी हैं इसमें
कैसे खुद को बेकसूर बताएं हम।
~ प्रिया त्रिपाठी
