सूर्य का अंश है वो

कहाँ तपने से डरता है

धरा पर आते ही

विपदाओं से लड़ता है

कदम-कदम पे अपने वो

सामर्थ्य का परिचय देता है

ऊंच-नीच के भेदी समाज में

ज्ञान वो झूठ बोल प्राप्त करता है

नहीं मिलेगा माँगने से

जान समाज से वो अपना अधिकार छीनता है

माता हो या मित्र हो

ऋण किसी का वो नहीं रखता है

क्षत्रिय होकर सूत है

कहाँ जात-पात में वो बँधता है

शनि ने उसको घेरा है

कहाँ भाग्य का वो रोना रोता है

विपदायें सामर्थ्य सिद्धि की राह है

हर बार वो मन में दुहराता है

गलत मंशा दुर्योधन की जान के भी

वचन तले वो खुद को दबा पाता है

प्रातः सूर्य नमन बाद देता दान है

कवच-कुंडल देने से भी वो तनिक नहीं कतराता है

स्त्री देवी का अवतार है

कह चीर हरण का विरोध वो कई बार करता है

कुंती ने उसको त्यागा है

फिर भी 5 पुत्रो के जीवन का वो आश्वासन देता है

सुतो का अभिमान है वो

सूर्यपुत्र होकर भी खुद को वो राधेय कर्ण कहता है

कुछ तो बात उसमें है

तभी तो

कृष्ण साथ अर्जुन के होकर भी

गुणगान उस सुत कर्ण का करते हैं।।