छलियो के जो छलिया है
उन्हें चला शकुनि छलने है
दो कौड़ी के पासाओ के बल पे
उन्हें चला शकुनि बलने है
मुर्ख दुर्योधन को भेज उसने
चली अपनी चाल
ताकि ना बन सके वासुदेव
उन पांडवो की ढाल
धूर्त वह जान सका ना
मर्म यह पहचान सका ना
कि पांडव खड़े हैं
धर्म के साथ
हरि ने थाम रखा हैं
धर्म का हाथ
अज्ञानी वो क्या ये जाने
कि नारायण जब जिसको थामे
पकड़ नहीं होती उनकी कमजोर
तोड़ने को लगाए चाहे
कोई जितनी भी बलजोड़
अंतर्यामी स्वामी का भी
ढंग बड़ा निराला हैं
आँखें बंद कर सो रहे
चेहरे पर नूर आला हैं
होठो पे मुस्कान सजी हैं
धन्य है वो मुरली
जो इससे हो बजी है
शीतलता मन में छाए
कमल सदृश्य चरण उनके भाए
हृदय में बस जाए
ऐसी है छवि
वर्णन जब चले करने
तो अनपढ़ भी
बन जाए कवि
सच में बड़ा मुर्ख वो दुर्योधन है
जो हरि सम्मुख होने का भी
सौभाग्य समझ ना पाया है
कमलनयन के पास हो भी
आसन पे मुख फेरे बैठा है
हुआ संयोग कुछ ऐसा
अर्जुन भी आ पहुंचा वहाँ
हरि के चरणों में कर प्रणाम
टुक टुक अपलक देखता रह गया
शक्ल स्वरूप श्री धाम
इतराया वो भाग्य पर अपने
कि समय सही पे आया हूँ
लीलाधर के इस छवि के दर्शन
मैं सौभाग्य से पाया हूँ
इतने में हरि की आंख खुली
देखा पार्थ सामने खड़ा है
हर्षाके बोले पार्थ तुम कब आए
निद्रा से मुझे क्यूं ना जगाए
दुर्योधन बीच में बोल उठा
कि मैं पहले आया हूँ
कुछ भी मांगने का
पहला अधिकार पाया हूँ
मुस्करा कर गिरिधर बोले
अच्छा दुर्योधन तुम भी आए हो
किंतु पार्थ को देखा मैंने पहले
तुम कहना बाद में
पार्थ तो कुछ कहले पहले
अर्जुन बोला हे नाथ हाँ
दुर्योधन पहले आया था
आप उससे पुछे पहले
कि आस क्या वो लाया था
मुस्कुराते गिरिधर बोले
पार्थ मैंने तो तुमको पहले देखा है
तो पहले तुम से ही पुछूंगा
युद्ध में शस्त्र मैं ना उठाऊंगा
अब बोलो क्या चाहिए
मैं निहत्था या
मेरी अपराजित नारायणी सेना
दुर्योधन मन में घबराया
नारायणी सेना को जो ना उसने कहीं पाया
तो उस नारायण को लेकर क्या होगा
गैया चराने वाला भला युद्ध में क्या करेगा
इतने में अर्जुन बोल पड़ा
कि नहीं चाहिए सेना नारायण कि
मुझे तो स्वयं नारायण चाहिए
माखन चोर के बिना
भला माखन कैसे भाएगी
जब नारायण साथ में होंगे
तो बाधाएँ मार्ग को
रोक भला कहां पाऐंगी
दुर्योधन मन में हर्षाया
मगर वाणी से भर्राया
कि ठीक है संतोष करूंगा
नारायणी सेना लेकर
ज्येष्ठ होने का फर्ज निभाऊंगा
अर्जुन की ईच्छा रखकर
हरि मन ही मन मुस्काए
शकुनि की चाल को जो हैं विफलाए
वहीं पांडव हरि पा फूले ना समाए।।
