चाहने वालों की
लम्बी कतार रखते हैं
ये खूबसूरत लोग
दूसरों को
नाहक अपनी ओर खीन्चते हैं
ये खूबसूरत लोग
व्यस्तता का आवरण ओढ़
अपना समय और तवज्जो नहीं देते
ये खूबसूरत लोग
इनकी उदासीनता से तंग आकर
अगर आप हो जाये
इनकी प्रशंसक-सूची से बाहर
तो परेशां हो जाते हैं
ये खूबसूरत लोग
जाने किस
असुरक्षा-भावना से ग्रसित होते हैं
ये खूबसूरत लोग.
