सबका प्यार पाने की चाहत रखते हो,

किसी पर तुम जान लुटा सकते हो तो बात है! 


झूठ तो ज़माने में सबकी जुबान पर है, 

तुम सच बता सकते हो तो बात है! 


डूबने के डर से उसने नदी में पांव नहीं रक्खा,

तुम तैर कर पार जा सकते हो तो बात है! 


अच्छे वक्त में तो महफिलों की शमा रात भर जलती है,

तुम बुरे हालात में चराग़ बुझने से बचा सकते हो तो बात है! 


छू कर तो बहुत लोग इश्क करते हैं यहाँ, 

तुम निगाहों से जता सकते हो तो बात है !