मैं हमेशा दूसरों को सलाह देती थी कि जिन चीज़ों में जान का ख़तरा हो उनमें ख़ुद प्रयोग नहीं करने चाहिए बल्कि दूसरों के अनुभव से ही सीख लेना चाहिए।

मसलन जब पता है कि ज़हर खाने से जान जा सकती है और कितनी दफ़ा ये साबित भी हो चुका है तो क्यों प्रयोग करना है आपको।

मग़र देखिए मेरी नासमझी। अपनी दी सलाह पर ख़ुद अमल नहीं किया मैंने।

मैं इश्क़ कर बैठी!