* पहली बात तो आपको प्यार हो गया ये 'इन्फ़ोर्मेशन' ही एक 'न्यूज' है और कमोबेश ये 'सोफ़्ट' ही होती हैं
* इस 'न्यूज स्टोरी' के प्रमुख तत्व भी " नवीनता, निकटता, रहस्य, रोमांच" आदि है
* इस खबर का 'घटनास्थल' कोई खास मायने नहीं रखता; ये आपको कभी भी और कहीं भी मिल सकती है
* प्रेमी के हाव-भाव, अदा-अंदाज प्रेम का मुख्य 'स्रोत' है और जिससे आपको प्रेम हुआ उसका 'सिन्गल' होना सबसे बड़ी 'एक्सक्लूसिव रिपोर्ट' है
* इस 'घटना' के दौरान आदान प्रदान किये गये प्रेम पत्र आपकी यादो के लिए शानदार 'स्क्रिप्ट' तैयार कर सकते हैं
*प्यार में दिए गए विभिन्न नाम इस स्टोरी की 'बाईलाइन' है
* यहाँ किसी के चेहरे को देखकर उसके दिल का हाल जान लेना सबसे गूढ 'एनालिसिस' है
* कभी-कभी हल्की नोक झोंक हो जाना भी इस 'माध्यम' के 'डिबेट शो ' का हिस्सा हैं जो प्रेम की 'टीआरपी' के लिए आवश्यक है
* एक दूसरे के व्यक्तितव को लेकर दिया गया 'ओपिनियन' ही इसके 'फ़ोलोअप' की नींव है
* साथ साथ हंसते मुस्कुराते समय बिताना बेहतरीन 'विजुअलस' में से एक हैं
* चाहे आप कितने भी व्यस्त हो उसका फ़ोन आते ही उससे बातें करना उस वक्त की 'ब्रेकिन्ग न्यूज' है
* जब आपसे विदा लेते हुए वो आपको आई लव यू कहे तो ये एक अदद 'पीस-टु-कैमरा' है
* इस 'करंट अफ़ेयर' को 'कवर' करने के दौरान यदि आपके घरवाले आपकी 'इनवेस्टिगनेशन' करने लगे और उनको इस 'स्टिन्ग ऑपरेशन' का पता लग जाये तो ये आपके जीवन का सबसे 'सनसनीखेज खुलासा' होगा
* यहाँ प्रेम या प्रेमी पर 'सवाल उठाना' या 'सन्देह करना' सबसे बड़ा गुनाह है और आपको ना चाहते हुए भी पक्षकार होना पड़ता है
* परस्पर स्नेह, सहयोग, विश्वास और ईमानदारी रखना इसके 'एथिक्स ' है
और अंत में,
अगर आप इन अहसासो को 'प्रिन्ट' कराकर 'सर्कुलेट' कर पाए तो आपकी 'कवरेज' सफ़ल रही...
