कॉलेज की लाइब्रेरी में बैठा हुआ हूँ
और फोन को
साइलेंट मोड पर करना भूल गया हूँ
सुपरवाइजर अभी-अभी कह कर गया
'लाइब्रेरी में शांति बनाए रखें'
तभी फुल वॉलयूम में मेरा फोन घनघना उठा
चल छैयां छैयां छैयां छैयां, चल छैयां छैयां छैयां छैयां...
उस एक पल
जितनी ज़ोर से दिल धड़का
जितना डर लगा
और जितनी शर्म आई
वैसा ही कुछ तुमको देख कर भी होता है!
