जितने ध्यान से तुम्हारी आंखों को पढ़ने की कोशिश की है,
उस तरह नहीं पढी कोई किताब.
जिस स्थिर दृष्टि से तुम्हारी तस्वीर देखता हूँ,
उस तरह नहीं देखी कोई फिल्म.
जितना मग्न होकर.. रस लेकर, सुनता हूँ तुम्हारी बातें,
उस तरह नहीं सुनी कोई गज़ल.
जितनी कोमलता से तुम्हें स्पर्श किया है,
उस तरह नहीं तोड़ा कभी गुलाब.
जितने शौक से मैंने तुमसे मोहब्बत की है,
उस तरह नहीं चाहा कभी कुछ भी !
